11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : नोएडा वंडर्स क्लब की गोल्ड़न हॉक्स क्रिकेट क्लब पर 9 विकेट से जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच स्पर्श की शानदार गेंदबाजी 18 रन देकर चार विकेट और दक्ष चंदेल 27 रन देकर 3 विकेट व मोनू चौधरी 24 रन देकर 2 विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में गोल्ड़न हॉक्स क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से पराजित कर दियाl नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए गोल्डन हाक्स क्रिकेट क्लब को 21 ओवर महज 97 रन पर समेट दियाl गोल्डन हॉक्स क्लब के लिए यश भाटिया ने 30 रन की पारी खेलीl जवाब में नोएडा वंडर्स की टीम ने 12.4 ओवर में दो विकेट खोकर 98 रन बनाकर मैच आसानी से अपने नाम कर लियाl उसके लिए अंकुर कौशिक ने 44 रन और कबीर सूदन ने 36 रन की पारी खेलीl गोल्डन हाउस के लिए रोहन ने 10 रन देकर एक विकेट लियाl