11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : सोनेट क्रिकेट क्लब ने पेलिकंस क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच आदित्य अग्रवाल के शानदार 129 रन की शतकीय पारी और रोनित की 58 रन की पारी व चिन्मय वशिष्ठ की 55 रन की पारी के मदद से सोनेट क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में पेलिकंस क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हरा दियाl पेलिकंस क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 261 रन का स्कोर बनायाl उसके लिए विकास राणा ने 81 रन की पारी, भव्या तिवारी ने 49 रन की पारी और कृष्णा अग्रवाल ने 46 रन की पारी खेलीl सोनेट क्रिकेट क्लब के लिए शौर्य सिंह ने 28 रन देकर 2 विकेट, निर्भय मोहन ने 30 रन देकर 2 विकेट और सागर राणा 56 रन लेकर 2 विकेट और आर्यन दहिया ने 61 रन देकर दो विकेट हासिल कियेl जवाब में सोनेट क्रिकेट क्लब ने 25.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl आदित्य अग्रवाल ने 129 रन की शानदार पारी खेलीl पेलिकंस क्रिकेट क्लब के लिए भव्या तिवारी ने 32 रन देकर एक विकेट हासिल कियाl