G-KBRGW2NTQN वीडीओ भर्ती परीक्षा मे गिरफ्तारी कर सकती है विजिलेंस – Devbhoomi Samvad

वीडीओ भर्ती परीक्षा मे गिरफ्तारी कर सकती है विजिलेंस

देहरादून। सात साल पहले हुई वीडीओ भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट से छेड़छाड़ के मामले में विजिलेंस जल्द ही गिरफ्तारी कर सकती है। इस बात के संकेत एएसपी विजिलेंस ने दिए है।
मामला ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा से ही जुड़ा है। वर्ष 2015-16 में हुई वीडियो भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट से छेड़छाड़ की शिकायत विजिलेंस को मिली थी। एएसपी विजिलेंस रेणु लोहानी ने बताया कि मामला सात साल पुराना है। जांच के दौरान विजिलेंस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद ओएमआर शीट से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इससे संबंधित मुकदमे में कोई व्यक्ति नामजद नहीं हुआ था। जांच के बाद विजिलेंस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जांच में कुछ लोगों के नाम भी विजिलेंस के सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि जल्दी ही विजिलेंस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *