G-KBRGW2NTQN महाराज ने रक्षा राज्य मंत्री से कहा अग्निवीर भर्ती में मानकों की हो जांच – Devbhoomi Samvad

महाराज ने रक्षा राज्य मंत्री से कहा अग्निवीर भर्ती में मानकों की हो जांच

देहरादून। कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से वार्ता कर इसकी जांच किये जाने का अनुरोध किया है।
महाराज ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बताया कि अग्निवीर भर्ती के दौरान राज्य के 300 युवाओं को एक साथ दौडा़या जा रहा है और उसमें से भी मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है। जबकि शारीरिक दक्षता में पूर्व में औसतन 300 में से 60 का चयन किया जाता था।
महाराज ने कहा कि कोटद्वार में विगत 19 अगस्त से आगामी 31 अगस्त तक बीआरओ लैन्सडाउन अग्निवीरों की भर्ती कर रहा है। भर्ती होने वाले युवाओं का कहना है कि भर्ती के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही है। दौड़ का समय 1600 मीटर के लिए 5 मिनट 40 सेकन्ड है लेकिन वह सिर्फ 5 मिनट में ही दौड़ को समाप्त कर दे रहे हैं।

उतराखण्ड के जवानों के लिए 163 सेन्टीमीटर लम्बाई है जो कि स्व पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने उतराखण्ड के लिए करवाई थी। लेकिन भर्ती होने आये युवाओं की हाइट अब 170 सेन्टीमीटर ले रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा राज्य मंत्री से कहा कि इस प्रकार की विसंगतियों के चलते  उत्तराखंड के बच्चे निराश होकर अपने घर लौट रहे हैं। इसलिए अग्निवीर योजना के तहत की जाने वाली इस भर्ती की जांच करवाकर करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *