G-KBRGW2NTQN महिला ने नदी में लगाई छलांग – Devbhoomi Samvad

महिला ने नदी में लगाई छलांग

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग में पोखरी पुल से एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलसो-बगोली गांव की हंसा देवी पत्नी स्व रणजीत सिंह तथा देवेरी देवी पत्नी स्व विक्रम सिंह नामक दो महिलाएं लंगासू जाने के लिए कर्णप्रयाग पहुंचे। जैसे ही दोनों महिलाएं कर्णप्रयाग पहुंच कर टैक्सी से उतरे तो हंसा देवी (40) टैक्सी स्टैंड से दौड़ कर पोखरी पुल पहुंची।

पुल पर पहुंचते ही महिला ने नदी में छलांग लगा दी। देवेरी देवी ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस तथा एसडीआरएफ के जवान महिला के सर्च ऑपरेशन में जुट गए हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं लंगासू में पुछियारे के पास पूछ करने जा रहे थे कि  यह हादसा हो गया। पुलिस तथा एसडीआरएफ की नदी किनारे खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *