G-KBRGW2NTQN प्रदेश में  51 मरीजों के मिलने के बाद अब संक्रमितों की संख्या 400 – Devbhoomi Samvad

प्रदेश में  51 मरीजों के मिलने के बाद अब संक्रमितों की संख्या 400

उत्तराखंड।  आज मंगलवार को कोरोना के 51 मरीज मिले हैं। गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रदेश में  51 मरीजों के मिलने के बाद अब संक्रमितों की संख्या 400 हो गई है। चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा 136 मरीज नैनीताल जिले में हैं। नैनीताल जिले में मंगलवार दोपहर को दस नए कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।यह सभी दिल्ली से लौटे प्रवासी हैं। इसमें नौ लोग रामनगर व एक कालाढूंगी का निवासी है। एसीएमओ डॉ. रशिम पंत के अनुसार सभी पॉजीटिव दिल्ली से लौटे थे जिन्हें फेसिलिटेशन क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *