G-KBRGW2NTQN प्राकृतिक चिकित्सा मानव जीवन को रोगमुक्त करने में सक्षम: धामी – Devbhoomi Samvad

प्राकृतिक चिकित्सा मानव जीवन को रोगमुक्त करने में सक्षम: धामी

सीएम ने मड वाथ से किया स्नान, अध्यापक और छात्र सम्मानित
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवयोग ग्राम में प्राकृतिक  सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) एवं योग संगोष्ठी में प्राकृतिक मड थेरेपी (गीली मिट्टी से स्नान) स्नान किया। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि प्राकृतिक चिकित्सा मानव जीवन को रोग मुक्त करने में सक्षम है। बाद में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अध्यापक एवं छात्र छात्रों को सम्मानित किया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने सभी को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भूमि है। प्राकृतिक संसाधनों को अपनाकर प्राकृतिक चिकित्सक मानव जीवन को रोगमुक्त करते हैं। उन्होंने कहा ऋषियों और संतों की तपस्थली उत्तराखंड सदैव से ही वि कल्याण के लिए ज्ञान का प्रचार प्रसार करती रही है। यह योग, आयुष, आध्यात्म की भूमि है। उन्होंने कहा आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना की जागृति का जो संगम हमारी देवभूमि में देखने को मिलता है वह अद्भुत है। प्राचीन काल से ही आयुव्रेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का ज्ञान इसी धरती से हमारे ऋषियों द्वारा वि के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा राज्य सरकार भी प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने एवं इसके प्रचार- प्रसार, करने के लिए प्रतिबद्ध और सक्रिय हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा सुख उसके निरोगी रहने का है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यह सुख प्रत्येक नागरिक को प्राप्त हो साथ ही हमारी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जुड़े। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी प्राचीन संस्कृति, सभ्यता और ज्ञान का परिचय संपूर्ण वि को करा रहा है। आज पूरी दुनिया ने हमारी प्राचीन संस्कृति के मूल आधार योग को अपनाया है और इसका महत्व समझा है। इसी का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज वि के सभी देश योग दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य एवं केंद्र सरकार साथ मिलकर प्रदेश में योग, आयुव्रेद और प्राकृतिक चिकित्सा के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए हर वह जरूरी निर्णय ले रही है जो हमारे राज्य को आगे ले जाएगा।

सीएम ने कहा हमने अपने वादे के अनुसार समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन किया और समिति द्वारा जल्द ही फाइनल ड्राफ्ट बनाकर पूरा कर लिया जाएगा। हमारे राज्य के साथ ही देश के अन्य राज्य भी अब समान नागरिकता संहिता पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने धर्मातरण पर कठोर कानून बनाने का निर्णय लिया है। भ्रष्टाचार पर रोक के लिए 1064 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों से रिक्त  पड़े पदों की सूची मांगी गई है, ताकि जल्द से जल्द भर्ती कराई जा सके।

उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त  पड़े करीब 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ाने एवं योग्यता के आधार पर नौकरी दिए जाने पर कार्य किया गया है। इससे पहले सीएम ने प्राकृतिक मड पद्धति से स्नान किया और उदाहरण पेश करने का प्रयास किया।  इस मौके पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अध्यक्ष नगर पालिका विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, लीलाधर पांडेय, देवीदत्त जोशी, डा. विक्रम सिंह, डा. नवदीप जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *