G-KBRGW2NTQN दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री ने 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित – Devbhoomi Samvad

दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री ने 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

 दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार की धनराशि आठ हजार हुई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वि दिव्यांग दिवस के अवसर पर सुभाष रोड स्थित लॉर्ड वेंकटेर हॉल में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं पांच-पांच हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया। जिसमें 10 उत्ष्कृट दिव्यांग कर्मचारी, 11 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 10 स्वत: रोजगार में रत दिव्यांगजन एवं 01 सेवायोजक अधिकारी शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए चार घोषणा भी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारियां, उनके सेवायोजकों, स्वत: रोजगार से रत दिव्यांग व्यक्तियों एवं दिव्यांग व्यक्तियों के सेवायोजक अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली धनराशि पांच हजार रूपए से बढ़ाकर आठ हजार रूपये की जाएगी। दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक यंत्र उपकरण के लिए कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि 3500 रूपए से बढ़ाकर 7000 रूपए की जाएगी। दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए ऐसे समस्त दिव्यांग भी पेंशन के लिए पात्र होंगे, जिनके पुत्र/पौत्र 20 वर्ष से अधिक आयु के हों। साथ ही दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 05 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य दक्षता पुरस्कार 2022 से सम्मानित होने वाले सभी दक्ष कार्मिकों व सेवायोजकों को शुभकामना देते हुए कि केन्द्र एवं राज्य सरकार सेवा और सहयोग के भाव के साथ दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे दिव्यांगजन अपनी दृढ़ इच्छाक्ति एवं संकल्प के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सकारात्मक सोच एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़े, तो सब कुछ करना संभव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ वर्ष 2022-23 में 155 करोड़ रूपये का प्राविधान किया है। आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग भाई-बहनों को 1500 रूपये की मासिक पेंशन दी जा रही है। दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को प्रतिमाह 700 रूपये का अनुदान भरण पोषण के लिए दिया जा रहा है।

सरकारी नौकरियों में भी दिव्यांगजनों के लिए क्षैतिज आरक्षण तीन प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत किया गया है। प्रत्येक जनपद में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। दिव्यांग से विवाह करने पर प्रोत्साहन के रूप में 25000 रूपये की धनराशि भी दी जा रही है। इस अवसर पर विधायक राजपुर खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रमुख सचिव समाज कल्याण एन फैनई, निदेशक समाज कल्याण बीएल फिरमाल, आयुक्त दिव्यांगजन कम्रेन्द्र सिंह, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *