G-KBRGW2NTQN वाहन दुर्घटना में छ लोग घायल – Devbhoomi Samvad

वाहन दुर्घटना में छ लोग घायल

कोटद्वार/सतपुली। रविवार को को प्रात: लगभग 6:40 बजे दुगड्डा से गुमखाल जा रहा वाहन देवीखाल के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गया है जिसमें 6 लोग घायल हो गये। इस सूचना पर माकें पर पहुंचे चौकी गुमखाल एवं चौकी दुगड्डा से पुलिस आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहचें व कड़ी मशकत करते हुये घायलों का रेस्क्यू किया गया तथा घायलों को 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी करने पर वाहन चालक ने बताया गया कि वाहन में 6 लोग सवार थे और वाहन को दिल्ली से पाबौ जा रहा था देवीखाल के निकट अचानक नींद की झपकी आ जाने से वाहन सड़क से नीचे गिर गया।

जिसमें सते सिंह पुत्र स्व, कुंवर सिंह (चालक), निवासी-खोलिधार, पोस्ट ऑफिस चपलोड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-26 वषर्)। पंकज सिंह पुत्र भान सिंह, निवासी चपलोड़ी (उम्र-22 वषर्)। करण सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी चपलोड़ी (उम्र-52 वषर्)। राजेरी नेगी पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी निवासी चौरासी नौठा, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-55 वषर्) सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व, प्रेम सिंह, निवासी चौरासी नौठा (उम्र-60 वषर्) व सुरेंद्र सिंह नेगी, पुत्र नामालूम, निवासी चौरासी नौठा (उम्र-55 वषर्) घायल हुए है घायलों का बेस चिकित्सालय कोटद्वार में उपचार जारी है। राहत व बचाव करने वाले पुलिस दल में उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट, सन्दीप, आदित्य गिरी, कपिल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *