G-KBRGW2NTQN स्थानीय नगर निकाय और लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: धामी – Devbhoomi Samvad

स्थानीय नगर निकाय और लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: धामी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। सर्किट हाउस के सभागार में उन्होंने पार्टी कार्यकताओं से दो तरफा संवाद कायम कर उनकी समस्याएं सुनी और बेहतर विकास कायरे एवं संगठन की मजबूती के लिए सुझाव भी लिए।

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री धामी ने जिला, नगर एवं मण्डल इकाइयों के नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में स्थानीय नगर निकाय तथा लोकसभा के चुनाव सम्पन्न होने हैं इन चुनावों की तैयारियों के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग एवं टीम भावना से जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवश्स्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो समस्याएं एवं सुझाव दिये गये हैं उन पर गम्भीरता से अमल किया जायेगा। समस्याओं के निराकरण को भी विशेष तरजीह दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड तथा उत्तराखण्ड से विशेष आत्मिक लगाव है। उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशन में विशेष पुनर्निर्माण एवं विकास कार्य चल रहे हैं। वहीं बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के विकास कायरे का अनुश्रवण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लोकप्रिय नेतृत्व से वि स्तर पर देश ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वि स्तरीय एक सव्रे के अनुसार मोदी नम्बर वन के लीडर के रूप में आ गए हैं। प्रधानमंत्री के नौ साल के नेतृत्व में देश ने अनेकों क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किये है। पहले हमारा देश अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में दसवें स्थान पर था प्रधानमंत्री के प्रयासों से अब अर्थव्यवस्था के मामले में भारत पचवें स्थान पर अका गया है।

उन्होेंने बताया कि हमारे देश की प्रचीन योग पद्धति को वि स्तर पर स्वीकार किया गया है। जिससे वि के अनेकों देशों के लोगों की जीवन शैली योग ने बदल दी है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से वि स्तर पर देश के मोटे अनाजों की लोकप्रियता बढ़ी है वहीं उत्तराखण्ड के मडुवा, झिगोरा, मक्का, गहोत, भट्ट वि स्तर पर लोकप्रिय है। मडुवे को राष्ट्रीय एवं वि स्तर पर पहचान मिलने से प्रदेश के काश्तकारों में खुशी लहर है।  भारत सरकार द्वारा मडुवे को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल पर उत्तराखण्ड में जी 20 की दो बैठकें कुमाऊं  एवं गढ़वाल में निकट भविष्य में समपन्न होगी। इन वि स्तरीय बैठकों के लिए चिन्तन मनन के साथ ही उच्च स्तरीय तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश की राजधानी में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतन्त्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की मानस झांकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया जो हमारे लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *