G-KBRGW2NTQN राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं – Devbhoomi Samvad

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। उन्होंने सभी के स्वस्थ जीव के साथ ही शांति, सुख, संतुष्टि की कामना की है।
राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं मां पार्वती के विवाह का पावन दिन है। यह शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराना का पर्व है। समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी यह पर्व देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व असत्य से सत्य की ओर ले जाने की राह भी प्रशस्त करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा की देवाधिदेव महादेव सबके जीवन का कल्याण और प्रदेश में खुशहाली व समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने प्राथर्ना करते हुए कहा, त्याग, भक्ति और मुक्ति का यह अनुपम समन्वयकारी पर्व नई ऊर्जा और चेतना का संचार करे और सभी सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य को प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *