G-KBRGW2NTQN ग्राम चौपाल व तहसील दिवस लगा निपटाएं समस्याएं : सीएम – Devbhoomi Samvad

ग्राम चौपाल व तहसील दिवस लगा निपटाएं समस्याएं : सीएम

नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां अधिकारियों की बैठक में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये अधिकारियों को कसा तथा कहा कि अधिकारी गांवों में जाकर चौपाल लगायें तथा जन समस्याओं का मौके पर निदान करें।
तहसील दिवसों के रोस्टर बनाने व नियमित आयोजन लिए भी उन्होंने सख्त निर्देश दिये साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ मिले, इसके लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीएम ने कहा कि टिहरी जनपद में जी-20 की जिन दो बैठकों का आयोजन होना है। उस दौरान हम अपनी सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, जनपद के धार्मिंक एवं पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों एवं विशिष्ट कायरे में से क्या प्रस्तुतीकरण दे सकते हैं इसकी पूरी तैयारी की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वैिवक पटल पर लाने का यह हमारे पास सुनहरा मौका है। लोकल टू ग्लोबल की दिशा में हम क्या कर सकते है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाय।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 2025 तक देवभूमि उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसके लिए जनपद स्तर पर व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम किये जाएं। इसके अतिरिक्त  2024 तक राज्य को क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों की खराब स्थिति पर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार ने जी-20 की तैयारियों को लेकर उन्हें जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि के जो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनको शासन को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जनपद में क्षय रोगियों को इस रोग से मुक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को निक्षय मित्र बनाया गया है। ्सीडीओ मनीष कुमार ने जिले में हो रहे विकास कायरे की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा जिले में 84 अमृत सरोवर बनाये जा चुके हैं। 61 और अमृत सरोवर बनाये जा रहे हैं, जो जनपद को लक्ष्य मिला था, उससे अधिक अमृत सरोवर बनाये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कृषि एवं उद्यान को बढ़ावा देने के लिए जनपद में अनेक कार्य हो रहे हैं।

बैठक में सांसद टिहरी गढ़वाल मालाराज्य लक्ष्मी शाह, जिपं अध्यक्ष टिहरी सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी, प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग, विनोद कंडारी, घनसाली, शक्तिलाल शाह, प्रदेश महामंत्री भाजपा, आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष भाजपा, राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, चंबा शिवानी बिष्ट, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *