G-KBRGW2NTQN मर्सिडीज देख युवती ने की शादी, पति निकला मजदूर – Devbhoomi Samvad

मर्सिडीज देख युवती ने की शादी, पति निकला मजदूर

रुड़की। फेसबुक पर अमीर युवती को फंसाने के लिए मर्सिडीज के साथ मजदूर युवक ने फोटो डाल दिया। अमीर घर की युवती ने उससे शादी कर ली। ससुराल पहुंची तो कच्चे मकान देख हकीकत पता चली। इसके बाद पति से दिल्ली के शोरूम में शॉपिंग कराने की डिमांड रख दी। इनकार करने पर हंगामा किया। जिसके बाद पति ने पुलिस की शरण ली। जांच में पता चला कि युवती दो बार पहले भी शादी कर चुकी है। दोनों ही एक दूसरे को रुपये के लालच में धोखा देने में लगे थे।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर के युवक पर यह कहावत सटीक बैठी है। रामपुर गांव निवासी युवक मजदूरी करता है। किसी अमीर घर की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी करने की चाह ने उसका ही सुख चेन छीन लिया। फेसबुक पर मर्सिडीज के साथ मजदूर का फोटो देख करीब एक साल पहले दिल्ली की युवती उसके प्रेम के झांसे में आ गई। एक साल तक प्यार चला। उन्होंने दिल्ली में शादी कर ली। इसके बाद दोनों दिल्ली में ही किराये के मकान में रहने लगे।
रमजान में युवक अपने गांव रामपुर आ गया। उसके पीछे-पीछे पत्नी भी ससुराल आ गई। ससुराल में घर की हालत देख उसके होश उड़ गये। उसे पता चला कि पति मजदूर है। इसका पता चलते ही युवती ने हंगामा किया। जिसके बाद युवक और उसके के हाथ पांव फूल गये। युवक ने पत्नी को किसी तरह से शांत किया। घटना के बाद पत्नी ने उसे महंगे शोरूम में शॉपिंग करने के लिए कहा। युवक उसे रुड़की के एक शोरूम में ले गया, लेकिन उसने दिल्ली के शोरूम में शॉपिंग करने की बात कही। जब युवक ने पति की बात से इंकार किया तो वह हंगामा करने लगी। परेशान होकर पति कोतवाली गंगनहर पहुंचा और पत्नी पर कार्रवाई कीर बात कही।
पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो वह फर्राटेदार इंग्लिश बोलने लगी। उसने पुलिस को बताया कि वह कई बार विदेश जा चुकी है। उसे धोखा देकर शादी की गई है। उसने पति पर कार्रवाई की मांग कर दी।
पुलिस ने उसका पासपोर्ट देखा तो दंग रह गई। उसका पसपोर्ट पूरी तरह से भरे हुए थे। वह कई बार सऊदी अरब जा चुकी है। पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो पता चला कि युवती पहले भी दो बार शादी कर चुकी है। उसने युवक के साथ अब तीसरी शादी की है। पुलिस की जांच में साफ हो गया कि दोनों ने रुपयों के लालच में एक दूसरे को धोखा देकर शादी की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे आड़े हाथों लिया। सच्चाई सामने आने के बाद युवक ने भी सिर पीट लिया। इसके बाद दोनों ही कोतवाली से चुपचाप लौट गये। प्रभारी निरीक्षक एर्य पाल ने बताया कि दोनों ही एक दूसरे को धोखा दे रहे थे। सच्चाई सामने आने के बाद दोनों ही वापस लौट गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *