G-KBRGW2NTQN चलती बस में छह लाख के गहने साफ – Devbhoomi Samvad

चलती बस में छह लाख के गहने साफ

देहरादून। चलती बस में कुछ बदमाशों ने एक महिला का बैग काटकर छह लाख रुपए के गहने साफ कर दिए। महिला के पति ने पटेल नगर पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
 माजरी माफी मोहकमपुर के चंद्रबनी एनक्लेव में रहने वाले प्रमोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि आज वह अपनी पत्नी व परिजनों के साथ सहारनपुर से देहरादून लौट रहे थे। बस में उनके साथ दो अन्य संदिग्ध भी सवार थे।  यह दोनों छुटमलपुर पर उतर गए। घर पहुंच कर उन्होंने अपने सामान को खोला तो यह देखकर उनके होश उड़ गए कि उनका बैग कटा हुआ है। बैग की जांच करने पर पता चला कि बैग में रखे उनकी पत्नी के छह लाख के गहने गायब है। उन्होंने बताया कि उनके साथ में मौजूद दो संदिग्धों ने ही उनकी पत्नी के गहने चोरी किए और छुटमलपुर पर उतर गए। पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *