G-KBRGW2NTQN सीमांत का संदेश भारत में नहीं चलेगा चीनी माल – Devbhoomi Samvad

सीमांत का संदेश भारत में नहीं चलेगा चीनी माल

पिथौरागढ़। चीन सीमा पर हुई जवानों की शहादत से भारत के अंतिम तहसील सीमांत धारचूला में व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। व्यापार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों तथा नागरिकों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले के साथ चीनी सामानों का भी दहन किया। व्यापार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि चीन ने कायराना हरकत करते हुए धोखे से हमारे जवानों पर हमला किया है वीर सैनिकों की शहादत पर पूरे देश को गर्व है देश के प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि चीनी सेना की कायराना हरकत का सख्ती से जवाब दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुट होकर सेना के जवानों के साथ खड़ा। उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल ने कहा कि व्यापारियों के द्वारा चीनी सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इसी के चलते आज चीनी सामग्रियों को आग के हवाले कर दिया गया है व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि सीमांत में चीन के माल की बिक्री नहीं होगी साथ ही पूरे भारत को भी यह निर्णय लेना होगा।टैक्सी यूनियन के हरीश गुंज्याल ने कहा कि सीमांत के युवाओं में गहरा आक्रोश है सरकार के आदेश मिले तो सेना के सहयोग के लिए हम सीमा में जाने को तैयार है।इस दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र थापा प्रकाश गुंज्याल नवीन खर्कवाल खड़क सिंह दानू कमल कौशल बबलू कुरैशी राज कुमार भूटानी हर सिंह कार्की हरीश गुंज्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *