कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मंदिर के पुजारी राजेश पांडे ने मोबाइल से चौकी कलियासौड़ पर धारी देवी मंदिर प्रांगण से एक अज्ञात महिला द्वारा अलकनंदा नदी में छलांग मारने की सूचना दी गई थी। कहा पास के सीसीटीवी कैमरे से निकाली गई फुटेज के आधार 40-50 वर्ष के करीब है। कहा कोतवाली श्रीनगर एवं चौकी कलियासौड़ पुलिस बल द्वारा जल पुलिस की सहायता से नदी में रॉफ्ट डालकर महिला के रेस्क्यू एवं मंदिर में लगे कैमरों की सहायता से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।