दरअसल, सुमाडी भरदार निवासी मृतक सैनिक प्रमोद जगवाण (37) फोर्थ गढ़वाल राइफल में कलकत्ता में तैनात थे। वाहन दुर्घटना में वे लापता चल रहा था और शुक्रवार को पुलिस ने उनका शव श्रीनगर डेम साइड अलकनन्दा नदी से बरामद किया। लेफ्टिनेंट अक्षय व सूबेदार धम्रेन्द्र के नेतृत्व में सेना की टुकड़ी ने सुमाड़ी से सूर्यप्रयाग घाट तक अंतिम यात्रा निकली। सूर्यप्रयाग घाट पर सैनिक सम्मान के साथ उनकी अन्त्येष्टि की गई।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, उक्रांद केन्द्रीय प्रवक्ता मोहित डिमरी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अजरुन गहरवार, प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, धूम सिंह रावत, पूर्व प्रधान विजेन्द्र सिंह मेवाड़, प्रबंधक ललिता प्रसाद भट्ट, प्रबंधक भगत सिंह पुण्डीर, पूर्व क्षेपंस धीर सिंह बिष्ट, गिरवीर सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता एलपी डिमरी सहित अन्य मौजूद थे। विदित हो कि सैनिक प्रमोद जगवाण नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के दामाद थे। उनके परिवार में माता, भाई, पत्नी गीता देवी व दो नाबालिग पुत्र एवं पुत्री हैं। उनके पिता त्रिलोक सिंह जगवाण भी सेना से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि मां गृहिणी है।