टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने जीता यशपाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
नई दिल्ली (संवाददाता)l टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने फाइनल मुकाबले में ऐसेक्स फॉर्म्स क्रिकेट क्लब को चार विकेट से पराजित कर चौथा यशपाल शर्मा अंडर -19 क्रिकेट मेमोरियल का खिताब जीत लियाl इस अवसर पर टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि विनोद तिहरा, विनोद शर्मा, आरपी शर्मा और रमेश सचदेवा मौजूद रहेl ऐसेक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए किनशुक की नाबाद 130 रन (58 बॉल, 9 चौके और 9 छक्के) की मदद से 240 रन बनाएl मंथन भारद्वाज ने 42 रन की पारी खेलीl टेलीफंकन क्रिकेट क्लब के लिए स्वरित यादव ने 77 देकर तीन विकेट जबकि विष्णु त्यागी ने 27 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में टेलीफंकन क्रिकेट क्लब में 34.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन का लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब जीत लियाl उसके लिए रमन रांगी ने 78 रन (70 बॉल, 8 चौके, दो छक्के) अपूर्व सैनी 55 रन (65 बॉल, चार चौके, एक छक्क) व परीक्षित शेरावत 31 रन (22 बॉल, 7 चौके) की मदद से आसानी से लक्ष्य हासिल कियाl ऐसेक्स फॉर्म्स क्रिकेट क्लब के लिए अमन गोस्वामी ने 51 रन देखा तीन विकेट और किनशुक ने 41 रन लेकर 2 विकेट लिएl परीक्षित सहरावत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गयाl रिषित धैया को बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड, यशवर्धन सैनी को बेस्ट बॉलर का अवार्ड और निर्भय डागर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड प्रदान किया गयाl