आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत
सरपाणी गांव में पसरा मातम
सरपाणी गांव में पसरा मातम
इसके चलते महिला समेत 2 लोग बुरी तरह झुलस गए। देर रात को ही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को नंदानगर (घाट) चिकित्सालय में लाया गया। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। मृतकों में सरपाणी गांव के प्रकाश (30) पुत्र दीवानी राम तथा हेमा देवी (32) पत्नी नरेंद्र शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मकान में करीब 12 लोग रहते थे। बिजली गिरने की घटना के दौरान दोनों मृतक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।
परिवार के अन्य सदस्य इस घटना में बाल-बाल बच गए। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सरपाणी गांव के तालोरी तोक में निवास करते थे। दो भाइयों का परिवार इसी मकान में अलग-अलग रहता था।
बताया जा रहा है कि मृतका हेमा देवी की 6 बेटियों के बाद एक बालक हुआ था। वह भी अभी 6 माह का ही है जबकि प्रकाश के दो बालक हैं। अब बच्चों के लालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।