G-KBRGW2NTQN शिक्षक संगठन की मांगों नहीं मानी तो होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन : लक्ष्मण सिंह रावत – Devbhoomi Samvad

शिक्षक संगठन की मांगों नहीं मानी तो होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन : लक्ष्मण सिंह रावत

सत्य प्रकाश ढौंडियाल

टिहरी गढ़वाल। शिक्षकों की विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु शिक्षा मंत्री द्वारा दिनांक 4 अगस्त 2023 को पूर्ण सहमति प्रदान करने के बाद भी सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगों का समाधान न होने के उपरांत राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड की प्रान्तीय कार्यकरिणी द्वारा आहूत चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में आज मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरेंद्रनगर, टि0ग0 में जनपद कार्यकारिणी टिहरी गढ़वाल के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया ।

जिसमे जनपद कार्यकारिणी टिहरी गढ़वाल के समस्त पदाधिकारियों सहित, जनपद टिहरी के समस्त नौ विकास खण्डों के राजकीय शिक्षक संघों की समस्त कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों, विद्यालयी शाखाओं के अध्यक्ष मंत्रियों सहित 160 से अधिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों/सदस्यों ने प्रतिभाग किया है।
एकमत हो कर धरने के उपरांत मुख्य शिक्षा अधिकारी टि0ग0 के माध्यम से एक ज्ञापन निदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड एवं उत्तराखड सरकार को ज्ञापित कर प्रेषित किया गया।
जिसमें प्रमुख माँगे इस प्रकार रखी गयी है:>

1. एल0टी0 से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति।
2 एल0टी0एवं प्रवक्ता पदों से प्रधानाध्यापक एवं प्रधनाचार्य पदों पर पदोन्नति।
3 यात्रावकाश बहाली के आदेश।
4.कनिष्ठ- वरिष्ठ वेतन विसंगति का निराकरण।
5. तदर्थ नियुक्त शिक्षकों को चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान प्रदान करना।
6. 5400 ग्रेड पे को राजपत्रित घोषित किया जाए।
7. वन टाइम सेटलमेंट के तहत मण्डल स्थानांतरण किये जायें।
8. चयन/प्रोन्नत वेतनमान पर एक वेतन वृद्धि प्रदान की जाए।
9.अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य के पद सृजित किये जायें।
10. पूर्व की भांति प्रशासनिक पदों पर प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों को पदोन्नति प्रदान की जाए।
11. अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को पुनः उत्तराखण्ड बोर्ड में शामिल किया जाए।
इस दौरान
रविन्द्र राणा मण्डल सरंक्षक गढ़वाल मंडल,
यशपाल राणा उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल,
अलख नारायण दुबे पूर्व जिला मंत्री टिहरी गढ़वाल,
लक्ष्मण सिंह रावत, जनपद सरंक्षक,
दिलवर रावत जनपद अध्यक्ष
बुद्धि प्रसाद भट्ट जनपद मंत्री
हितेंद्र पंवार जन0 उपाध्यक्ष
रानी पयाल जन0 महिला उपाध्यक्ष
जितेंद्र बिष्ट जन0 संयुक्त मंत्री
सुनील कण्डारी संगठन मंत्री
प्रदीप उनियाल, मानवेन्द्र शाह, जगरोशन लाल शर्मा जन0प्रवक्ता
गिरीश पैन्यूली- आय व्यय निरीक्षक
ब्लाक अध्यक्ष
शीशपाल भण्डारी- नरेंद्रनगर
लोकेंद्र रावत- भिलंगना
विजय गुसाईं- थौलधार
अरविंद कोठियाल- चम्बा
नीरज पैन्यूली- प्रतापनगर
धनवीर रावत- जौनपुर
रजनीश नौटियाल- जाखणीधार
ब्लाक मंत्री
सुरेंद्र शाह- चम्बा
नीरा त्यागी- थौलधार
दाताराम पूर्वाल- भिलंगना
धनबीर रमोला- देवप्रयाग
लवजीत बधानी- प्रतापनगर
अनूप बगियाल- जाखणीधार
संदीप मैठाणी- कीर्तिनगर

उदयवीर राणा, सुनील असवाल, नरेश बिष्ट, श्रीमती सरिता नौटियाल, श्रीमती सुनीता राणा, श्रीमती निशा सेमवाल, कुलदीप गैरोला, सुरेंद्र नेगी,राजेश सेमवाल, प्रांजल, गिरीश तिवारी,श्रीमती रिंकी पंवार, नरेश बिष्ट, प्रमोद नागवांन, संजय गुसाईं, भगवान सिंह कुट्टी, आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *