मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार व लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने व आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कहा कि विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव भी है। संपूर्ण भारत में परंपरागत श्रद्धा भाव व हषरेल्लास के साथ पर्व मनाया जाता है। यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है जो हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की भी प्रेरणा देता है।
नवमीं पर मुख्यमंत्री ने किया कन्यापूजन : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति मां महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रrा स्वरूपा देवी मां से राज्य की उन्नति व प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।