G-KBRGW2NTQN महिला ने लगाई नदी में छलांग, जवानों ने बचाया जिला अस्पताल में चल रहा महिला का उपचार – Devbhoomi Samvad

महिला ने लगाई नदी में छलांग, जवानों ने बचाया जिला अस्पताल में चल रहा महिला का उपचार

रुद्रप्रयाग। मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग के बेलनी पुल से एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगाई, जिसे त्वरित रेस्क्यू करते हुए पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने बचा लिया। हालांकि महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब दस बजे एक महिला अपने बच्चों के साथ बेलनी पुल में आई और देखते ही उसने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी और आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार की मौजूदगी में पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही महिला बहते हुए संगम की तरह पहुंची तो रेस्क्यू दलों ने शीघ्र ही महिला को बचाने में कामयाबी पा ली। डीडीआरएफ और पुलिस के जवानों के महत्वपूर्ण योगदान के चलते महिला की जान बच सकी।

कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि महिला के साथ उसकी एक पांच साल की बेटी भी थी, जिसे पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है। जबकि महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा नदी में छलांग लगाने के कारणों की जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *