बदरी-केदार पहुंचे 380 श्रद्धालु

गोपेर। रविवार को बदरीनाथ तथा केदारनाथ धामों में 380 श्रद्धालु भगवान के दर्शनों को पहुंचे। चारधार देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार को बदरीनाथ धाम में 206 श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर कोरोना महामारी से निजात की मनौती मांगी। इस तरह बदरीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 6533 हो गई है। केदारनाथ धाम में भी रविवार को 174 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे। इस तरह अब तक केदारनाथ धाम में 3972 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बदरीनाथ तथा केदारनाथ धामों में अब तक 10505 श्रद्धालु दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *