G-KBRGW2NTQN कांग्रेस विधायक राजकुमार को कोरोना होने से कांग्रेस में हड़कंप, प्रीतम भी मिले थे विधायक से – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस विधायक राजकुमार को कोरोना होने से कांग्रेस में हड़कंप, प्रीतम भी मिले थे विधायक से

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। आम से खास तक हर किसी को अपनी चपेट में ले रहा है। ताजा मामला पुरोला विधानसभा के विधायक राजकुमार का है। विधायक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें दून मेडिकल कलेज अस्पताल लाया गया। इसके बाद उनकी जांच की गई। उनमें कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण नजर आ रहे थे। जां के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। ड़ एनएस खत्री ने उनकी रिपोर्ट पजीटिव आने की पुष्टि की है।

विधायक के कोरोना पघ्जिटिव पाए जाने के बाद अब पुरोला प्रशासन की मुश्किल भी बढ़ने वाली है। पुरोला में विधायक के संपर्क में आए लोगों को तलाश किया जा रहा है। पता किया जा रहा है हाल के दिनों में विधायक किन किन लोगों से मिले हैं। वहीं बताया जा रहा है कि हाल में विधायक राजकुमार ने कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। यही नहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *