G-KBRGW2NTQN 130 नई बसें परिवहन निगम के बेड़े में शामिल – Devbhoomi Samvad

130 नई बसें परिवहन निगम के बेड़े में शामिल

सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था सुधारने पर जोर  
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 130 नई बसें शामिल की गई हैं। यह नई बसें बीएस-06 माडल की है। रविवार को देहरादून आईएसबीटी से सीएम धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम की इन नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा अत्याधुनिक तकनीक से लैस बसें उत्तराखण्ड की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी। साथ ही सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण साबित होंगी। उनकी सरकार पिछले तीन वषोर्ं में परिवहन निगम को सुदृढ़ बनाने की कोशिश कर रही है।

इस कड़ी में सरकार की ओर से कई कदम भी उठाए गये हैं। आज निगम घाटे से उबरकर मुनाफे की ओर आगे बढ़ रहा है। धामी ने कहा हमारा उद्देश्य इस सफलता को आगे भी बनाए रखना है। उत्तराखण्ड का परिवहन ढांचा और अधिक सुदृढ़ एवं उन्नत होगा। इसके लिए सरकार काम कर रही है।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा हमारा संकल्प राज्य के सुदूर गांवों को बेहतर सड़कों और आधुनिक परिवहन तंत्र से जोड़ना है। इसके लिए सरकार दिन रात कोशिश कर रही है। उनकी सरकार केंद्र के साथ मिलकर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का काम कर रही है।

सीएम धामी ने कहा प्रदेश में सड़कों की हालत सुधारने के लिए काम किया जा रहा है। गड्ढामुक्त सड़क पर जोर दिया जा रहा है। उनकी सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। उनकी सरकार इसी सिद्धांत के साथ काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *