G-KBRGW2NTQN कैबिनेट का फैसला-जमरानी व सौंग बांध के लिए 202 पद सृजित – Devbhoomi Samvad

कैबिनेट का फैसला-जमरानी व सौंग बांध के लिए 202 पद सृजित

देहरादून। सरकार ने जमरानी बांध व देहरादून में प्रस्तावित सौंग बांध के लिए पद सृजित कर दिये हैं। दो कार्यक्रम क्रियान्वयन इकाइयों का (पीआईयू) गठन कर दिया गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने आज इन दोनों विद्युत परियोजनाओं के लिए पदों का सृजन कर दिया है। इन परियोजनाओं पर अब तेजी आने की उम्मीद है। आज की बैठक में इन दोनों इकाइयों के लिए 139 नये पदों का सृजन किया गया है। इसमें से कुछ सिंचाई विभाग के अभियंताओं व विशेषज्ञों की प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे और आउटसोर्स भी किये जाएंगे। सिंचाई विभाग के सेवा स्थानान्तरण पर लिये जाने वाले कार्मिकों में महाप्रबंधक के सौंग व जमरानी के लिए एक-एक पद है और एक पद अन्य भी है। महाप्रबंधक ही पीआइयू प्रमुख होंगे। इस पद के लिए सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर न्यूनतम दो वर्ष की सेवा अनिवार्य होगी। दोनों परियोजनाओं के लिए उप महाप्रबंधक निर्माण के सात पद होंगे, इसके साथ ही छह अन्य पदों की आवश्यकता होगी। इसमें प्रबंधक के 11 पद, सहायक प्रबंधक के 46 पद, क्षेत्रीय अभियंता के 59 पद स्वीकृत किये गये हैं। इसके अलावा बाह्य स्रेतों से भी कई पदों की स्वीकृति दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *