गलवान घाटी का एक और जांबाज शहीद

अस्पताल में 60 दिन तक मौत से जूझता रहा बिशन सिंह

हल्द्वानी। करीब दो माह मौत से जूझने के बाद गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल वीर जवान बिशन सिंह शहीद हो गए हैं।  रानीबाग चित्रशिला घाट में शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह जवान मूल रूप से मुनस्यारी का रहने वाला था। कुछ सालों से शहीद का परिवार कमलुवागांजा (हल्द्वानी) में रह रहा है। इसके साथ ही गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों की संख्या में एक और बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि गत 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर घात लगाकर हमला किया था। इस घटना में 20 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 76 जवान घायल हो गए थे। इसमें से 56 जवानों को मामूली चोटें आई थी। सूत्रों के अनुसार 20 जवानों को चंडीगढ़ पीजीआई समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती किया गया था। पीजीआई चंडीगढ़ में 60 दिन मौत से जूझते हुए मुनस्यारी का लाल बिशन सिंह शहीद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *