एस आर के टेक्नोलॉजी इलेवन की 12वें साहिबजादा ज़रोवर सिंह साहिबजादा फतेह सिंह टी -20 टूर्नामेंट में चार विकेट से शानदार जीत

नई दिल्ली (डी. एन. धूलिया)l 12 वें साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट – 2026 के एक रोमांचक लीग मुकाबले में  एस आर के टेक्नोलॉजी इलेवन  ने यॉर्क रविंद्रा क्रिकेट क्लब  को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला एस जी टी बी खालसा कॉलेज ग्राउंड  में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यॉर्क रविंद्रा क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। केशव डबास ने 26 गेंदों पर तेज़तर्रार 51 रन बनाए, जबकि एमडी कैफ ने मात्र 19 गेंदों में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में एस आर के टेक्नोलॉजी इलेवन  ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। हर्षित सेठी ने 40 गेंदों पर 60 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। वहीं आयुष 28 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे।
गेंदबाजी में अनुग्रह ने 3 विकेट लेकर 36 रन दिए और मैच के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
मैन ऑफ द मैच: हर्षित सेठी — उनके हरफनमौला प्रदर्शन और मैच जिताऊ पारी के लिए।
प्रणव राजवंशी की शानदार पारी से माउंट क्रिकेट क्लब की 4 रन से रोमांचक जीत
12 वे साहिबजादा ज़रोवर सिंह साहिबजादा फतेह सिंह ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट  के एक रोमांचक मुकाबले में माउंट क्रिकेट क्लब ने रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को 4 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर रवि ब्रदर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। माउंट क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 177 रन बनाए। दिल्ली रणजी टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रणव राजवंशी ने 35 गेंदों पर 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सूर्यांश रैना ने 21 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
रवि ब्रदर्स की ओर से हरजीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 173 रन बनाए। हार्दिक शर्मा ने 46 गेंदों पर 78 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। माउंट क्रिकेट क्लब की ओर से अभिषेक ने 31 रन देकर 3 विकेट लेकर मैच में निर्णायक भूमिका निभाई।
अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्रणव राजवंशी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *