राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट : रोहतक रोड जिमखाना क्लब ने पेलिकंस क्लब को हराया

नई दिल्ली (संवाददाता)l सन स्पोर्ट्स मैन ऑफ द मैच प्रतीक ( 28 रन देकर 4 विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और ध्रुव कौशिक के 58 रन के अर्धशतक की बदौलत रोहतक रोड जिमखाना ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट में पेलिकंस क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित कर दियाl पेलिकंस क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 203 रन बनाकर आउट हो गईl उसके लिए कृष्णा अग्रवाल ने 77 रन की बेहतरीन पारी और गौतम ने 52 रन की पारी खेलीl रोहतक रोड जिमखाना के लिए प्रतीक ने 4 विकेट, दीपांशु गुलिया ने 16 रन देकर 2 विकेट और कार्तिक दत्ता ने 32 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में रोहतक रोड जिमखाना ने 32.01 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया उसके लिए ध्रुव कौशिक ने 58 रन, दक्ष ड्राल ने 43 रन और विनोद सियानी ने 41 रन बनाएl पेलिकंस क्लब के लिए रुद्र प्रताप सिंह ने 28 रन लेकर दो विकेट लिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *