नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ द मैच अमन सिंह (36 रन देकर 4 विकेट) और ध्रुव 68 रन, हर्षित द्विवेदी 51 रन व जयंत 48 रन की परियों से पायनियर क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में गोल्डन हॉक्स क्रिकेट क्लब को 134 रन से हरा दियाl पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 333 रन बनाएl गोल्डन हॉक्स क्लब की तरफ से बलदेव पांडे ने 45 रन लेकर 5 विकेट जबकि क्रिस गौड ने 30 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में गोल्डन हॉक्स क्लब की टीम 26.5 ओवर में 199 रन बनाकर आउट हो गयीl उसके लिए वियान अरोड़ा ने 76 जबकि ध्रुव चुंबक ने 21 रन बनाएl पायनियर क्रिकेट क्लब के लिए अमन सिंह ने चार विकेट जबकि सुबिनय महाजन ने 36 रन देकर 2 विकेट और अमित कुमार सिन्हा ने 22 रन देकर दो विकेट लिएl