11वां राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल : यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की रोहतक रोड जिमखाना पर रोमांचक जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ द मैच अरविंद के ऑलराउंड खेल (45 रन देकर तीन विकेट और 87 रन की अविजित पारी) की बदौलत यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में रोहतक रोड जिमखाना पर तीन विकेट से शानदार जीत दर्ज कीl रोहतक रोड जिमखाना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 268 रन ही बना सकी और पूरी टीम आउट हो गयीl उसके लिए नैतिक माथुर ने 68 रन ध्रुव कौशिक ने 64 रन व्योम अरोड़ा ने 49 रन की पारियां खेलीl यंग फ्रेंड्स के लिए अरविंद ने 45 रन देकर तीन विकेट, कौशल वंश ने 37 रन देकर 2 विकेट और कमल नागर ने 61 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 38 ओवर में 7 विकेट खोकर 269 रन बनाकर मैच जीत लियाl उसके लिए अरविंद ने 87 रन की पारी जबकि सचिन ने 45 रन, अंश कौशिक ने 32 रन व नवीन कुमार ने 30 रन की पारियां खेलीl रोहतक रोड जिमखाना क्लब के लिए दीपांशु गुलिया ने 45 रन देने का चार विकेट जबकि ध्रुव कौशिक ने 40 रन देकर 2 विकेट हासिल कियेl