अनमोल रोहिल्ला और वसीम अहमद की घातक गेंदबाजी से सिटी जिमखाना क्लब की शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)। एयरफोर्स क्रिकेट ग्राउंड, पालम-2 में खेले जा रहे डीडीसीए ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में सिटी जिमखाना क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग एसोसिएशन को 17 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी जिमखाना क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। टीम की ओर से हर्ष गुप्ता ने 41 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग एसोसिएशन की टीम 17.4 ओवरों में 107 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अनंत जैन ने 35 रन और सचिन ने 22 रन बनाए, जबकि अक्ष त्यागी ने गेंदबाजी में 2 विकेट लेकर 17 रन दिए।
सिटी जिमखाना क्लब की ओर से वसीम अहमद और अनमोल रोहिल्ला ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए। वसीम अहमद ने 10 रन देकर 4 विकेट और अनमोल रोहिल्ला ने 14 रन देकर 4 विकेट लिए।
वसीम अहमद और अनमोल रोहिल्ला को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि हर्ष गुप्ता को बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया