शिवांश वर्मा के नाबाद 152 रनों की बदौलत डीएससी लायंस की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l आर.के. पुरम: सर्वोदय विद्यालय स्कूल ग्राउंड पर खेले जा रहे एसजी अंडर-14 चैंपियनशिप लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएससी लायंस ने साउथ स्टार को 10 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ स्टार की टीम 37 ओवर में 241 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से वीरेन मेहलावत ने 89 रन, सारांश ने 44 रन और अक्षिता सत्य ने 39 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएससी लायंस की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट खोए 16.2 ओवर में 244 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो रहे शिवांश वर्मा, जिन्होंने 57 गेंदों पर नाबाद 152 रन ठोकते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। उनकी पारी में 16 चौके और 13 छक्के शामिल रहे। उनके साथ निहान गिरधर ने 68 रनों की शानदार पारी खेली।
गेंदबाजी में आयु श्रीवास्तव ने 3 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।
शानदार प्रदर्शन के लिए शिवांश वर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह पुरस्कार शिवानी गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।
इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन शिवानी गुप्ता द्वारा किया जा रहा है, जो बच्चों के लिए एक बेहतरीन डे-नाइट क्रिकेट प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है। दिल्ली में अपनी अलग पहचान बना चुके इस टूर्नामेंट के जरिए युवा खिलाड़ियों को प्रोफेशनल माहौल में खेलने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास और खेल दोनों निखर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *