लक्ष्य गर्ग के हरफनमौला प्रदर्शन से ब्राइट क्लब की रोमांचक जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l चौथे ऑल इंडिया सुनील जैन मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्राइट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरपीसीए को 1 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। मुकाबला श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जहां अंत तक कांटे की टक्कर देखने को मिली।
ब्राइट क्लब की इस जीत के हीरो रहे लक्ष्य गर्ग, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन योगदान दिया। उन्हें उनके हरफनमौला प्रदर्शन (22* रन और 3 विकेट 27 रन देकर) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ब्राइट क्लब की ओर से रवनीत तंवर ने 30 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 29 रन के साथ 2 विकेट (26 रन देकर) लिए। ध्रुव दास ने नाबाद 26 रन के साथ 2 विकेट भी झटके, वहीं वंश मेहरा ने भी 26 रनों का योगदान दिया। टीम ने 39.4 ओवर में 220/9 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल किया।
इससे पहले आरपीसीए की टीम 39 ओवर में 219 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अक्षय सिंह ने 60 रन और सत्यम शर्मा ने 58 रनों की शानदार पारी खेली। वैभव रावल ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में इंदर सेन ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि प्रदुम्न ने 26 रन देकर 2 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।
आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में ब्राइट क्लब ने धैर्य और शानदार खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की।
मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लक्ष्य गर्ग को उनके बेहतरीन हरफनौला प्रदर्शन के लिए पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राकेश कौशल के हाथों प्रदान किया गया।