वेदांश के ऑलराउंड प्रदर्शन ने दिलाई सीसीए वॉरियर्स को शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l विद्याभवन क्रिकेट ग्राउंड लोधी एस्टेट में खेले गए एससीए क्रिकेट लीग के मुकाबले में एससीए वारियर्स ने एससीए लायंस को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में वेदांश के शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एससीए वारियर्स ने 35 ओवर में 312/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अद्विक ने शानदार 79 रन बनाए, जबकि अयान ने 56 रन और आशीष ने 41 रन का योगदान दिया। वेदांश ने भी महत्वपूर्ण 39 रन जोड़े। लायंस की ओर से गेंदबाज़ी में यश राज, जतिन और वीराज ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एससीए लायंस की टीम 32 ओवर में 216 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से निवेदित ने 62 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अवि ने 29 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वारियर्स की ओर से गेंदबाज़ी में वेदांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि शिवा ने 2 विकेट लिए।