11वां राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल : नोएडा वंडर्स क्लब ने टीएनएम अकादमी को 66 रन से हराया
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच अबीर सूदन के 98 रन ( 59 गेंद, 13 चौक व चार छक्के) और शंकर रावत की 83 रन ( 39गेंद, 8 चौके व 7 छक्के) की पारी, प्रियांशु भारद्वाज के 40 रन की मदद से नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में टीएनएम क्रिकेट अकादमी को 66 रन से पराजित कर दियाl नोएडा वंडर्स क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.5 ओवर में 335 रन का विशाल स्कोर बनाकर आउट हो गईl टीएनएम क्रिकेट अकादमी के लिए नमन अग्रवाल ने 54 रन देकर चार विकेट, आदित्य यादव ने 72 रन देकर 3 विकेट और कबीर पांचाल ने 67 रन देकर 2 विकेट लिएl जवाब में टीएनएम क्रिकेट अकादमी की टीम 40 ओवर में सात विकेट पर 269 रन ही बना सकीl उसके लिए अनुवेंद्र यादव ने 150 रन की शानदार पारी खेली जबकि कार्तिक सिंह ने 36 रन की पारी खेलीl नोएडा वंडर्स क्लब के लिए ऋषिकेट सिसोदिया ने 33 रन देकर दो विकेट जबकि अक्षय ठाकुर ने पांच रन देकर एक विकेट लियाl