11वां राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल : यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की पेलिकंस क्रिकेट क्लब पर पांच विकेट से जीत

 नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच अर्णव कौल की 66 रन की पारी और वंश आनंद के 55 रन कि अविजित पारी, हितेश के 37 रन की पारी से यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में पेलिकंस क्रिकेट क्लब पर 5 विकेट से जीत दर्ज कीl पेलिकंस क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धांत पुरोहित 50 रन, एनएस बिष्ट 48 रन और सक्षम त्यागी 40 रन व यश वर्धन सैनी 32 रन की पारी की मदद से 220 रन बनाएl उनकी टीम 39.4 ओवर में आउट हो गईl यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के लिए अरविंद ने 25 रन देकर 2 विकेट, कमल नागर में 35 रन देकर दो विकेट और कौशल वंश ने 39 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl पेलिकंस क्रिकेट क्लब के लिए नमन ने 42 रन देकर 2 विकेट और सक्षम त्यागी ने 46 रन देकर 2 विकेट लिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *