विराज श्रीवास्तव के शानदार प्रदर्शन से एमएम आर्य क्रिकेट अकैडमी की दमदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l ऊषा देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में एस.एम. आर्य क्रिकेट अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अजमल खान टीम को 8 विकेट से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। मुकाबला यूनाइटेड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अजमल खान की टीम 37 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से दक्ष राज ने 27 रन और कुशल खन्ना ने 23 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एस.एम. आर्य क्रिकेट अकैडमी ने 22 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रज्वल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
गेंदबाजी में विराज श्रीवास्तव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि मनु शर्मा ने 11 रन देकर 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विराज श्रीवास्तव को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।