मुकुल वेद की घातक गेंदबाजी से एएचसीसी की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l पहले इलाही मेमोरियल ओल्ड दिल्ली ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में एएचसीसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पठान वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला सेंट स्टीफन ग्राउंड पर खेला गया।
पठान वॉरियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से वजहत खान ने 35 रन और अब्दुल अहद खान ने 29 रनों का योगदान दिया। एएचसीसी की तरफ से मुकुल वेद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट 19 रन देकर मैच का रुख पलट दिया। इसके अलावा मोहम्मद कासिफ ने 3 विकेट 16 रन और तैयब आलम ने 2 विकेट 7 रन देकर शानदार सहयोग दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एएचसीसी ने 11 ओवर में ही 128/1 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से रोहन जसवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में नाबाद 52 रन (7 चौके, 3 छक्के) बनाए, जबकि फैजान सैफी ने 30 गेंदों में 50 रन (10 चौके) की पारी खेली। दीपांशु सैनी 23 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुकुल वेद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *