11वां राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल : पायनियर क्रिकेट क्लब की चार विकेट से जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच अनंत बिष्ट की शानदार 111 रन की पारी और महिम मलिक के 49 रन व सोनू चिकारा के 44 रन की मदद से पायनियर क्रिकेट क्लब ने 11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में टीएनएम क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से पराजित कर दियाl टीएनएम क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 325 रन का स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए आराध्या यादव ने 113 रन की पारी खेली जबकि कार्तिक यादव ने 79 रन, श्लोक शर्मा ने 46 रन, सामंत झा 38 रन का योगदान दियाl पायनियर क्रिकेट क्लब के लिए जय शर्मा ने 71 रन देकर दो विकेट लिए l जवाब में पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने 39.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया टीएनएम अकादमी के लिए तनय सिंह ने 64 रन देकर 2 विकेट लिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *