बैंक ऑफ बड़ौदा ने टाइम्स शिल्ड डिवीजन ‘ए’ डेज क्रिकेट कप का खिताब जीता
नई दिल्ली (संवाददाता)l चेतन बिष्ट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत बैंक ऑफ बड़ौदा ने टाइम्स शिल्ड डिवीजन ‘ए’ डेज क्रिकेट कप का खिताब अपने नाम किया
फाइनल मुकाबले में बैंक ऑफ बड़ौदा ने निर्लौन स्पोर्ट्स क्लब को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्लौन स्पोर्ट्स क्लब ने 118 ओवर में 367 रन बनाए। टीम की ओर से भूषण लालवानी ने 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि धूमिल मतकर ने 98 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन उनकी ये पारियां टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहीं।
जवाब में बैंक ऑफ बड़ौदा ने 93 ओवर में 6 विकेट खोकर 372 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी चेतन बिष्ट, जिन्होंने नाबाद 77 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथ वैभव माली ने भी नाबाद 80 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया।
चेतन बिष्ट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक भी लगाया था और इस टूर्नामेंट के लीग मैचों में भी लगातार शानदार पारियां खेली हैं।