11वां राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल : टीएनएम अकादमी की मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब पर 8 विकेट से शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच आराध्या यादव के शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन से (45 रन देकर 4 विकेट और 113 रन की पारी, 67 गेंद, 17 चौके, 4 छक्के) मदद से टीएनएम क्रिकेट अकादमी  ने 11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब पर 8 विकेट की आसान जीत दर्ज की मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.4 ओवर में 149 रन पर सिमट गईl उसके लिए अंशिका पांडे ने 28 रन व शुभम ने 20 रन का योगदान दियाl टीएनएम क्रिकेट अकादमी के लिए आराध्या यादव ने 45 रन देकर 4 विकेट, नमन अग्रवाल ने 10 रन देकर 2 विकेट और पृथ्वी त्यागी ने 26 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में टीएनएम क्रिकेट अकादमी ने 17.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 155 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लियाl उसके लिए आराध्या ने 113 रन की पारी जबकि अमित ने 17 रन की पारी खेली मिश्रा भारत के लिए शुभम ने 22 रन देकर एक विकेट लियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *