केशवी कुमार के हरफनमौला प्रदर्शन से सिटी क्रिकेट विमेन की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l केशवी कुमार के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सिटी क्रिकेट विमेन ने जानकी देवी कॉलेज ग्राउंड में खेले जा रहे पहले आरपीसीए गर्ल्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में एच एल क्रिकेट अकैडमी को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एच एल क्रिकेट अकैडमी की टीम 27 ओवर में 150 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सना शहर ने 42 रन, जसलीन संधू ने 23 रन और झिलमिल ने 21 रन का योगदान दिया। सिटी क्रिकेट विमेन की ओर से इशिता राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट 21 रन देकर लिए, जबकि शरण्या दास ने 3 विकेट 18 रन देकर अहम भूमिका निभाई।
जवाब में सिटी क्रिकेट विमेन ने 151 रन का लक्ष्य 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से केशवी कुमार ने 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और साथ ही 2 विकेट 32 रन देकर अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम योगदान दिया। नेत्र चौहान ने भी 39 रन की उपयोगी पारी खेली। केशवी कुमार के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed