11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : नोएडा वंडर्स की यंग फ्रेंड्स क्लब पर जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच गगन वत्स की 96 रन की शानदार पारी और स्पर्श की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर नोएडा वंडर्स क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 46 रन से पराजित कर दियाl नोएडा वंडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 252 रन का स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए गगन वत्स ने 96 रन, अंकुर कौशिक में 50 रन और तरुण बिष्ट ने 49 रन की पारी खेलीl यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के लिए कमल नागर में 38 रन कर तीन विकेट जबकि नवीन कुमार ने 24 रन देकर 2 विकेट लिएl जवाब में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम 26.3 ओवर में 206 रन बनाकर आउट हो गईl उसके लिए अरविंद ने 70 रन की पारी खेली जबकि दीप ठाकुर ने 53 बनाएl नोएडा वंडर्स के लिए स्पर्श में 30 रन देकर चार विकेट जबकि दक्ष चंदेल ने 39 रन लेकर दो विकेट हासिल कियेl