मोहक कुमार और देव लाकरा की आतिशी पारियों से एन के खन्ना क्लब की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)। डीडीसीए ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में एन के खन्ना क्लब ने मोहक कुमार और देव लाकरा की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर माउंट क्रिकेटर क्लब के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एन के खन्ना क्लब ने 20 ओवर में 352/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोहक कुमार ने 54 गेंदों में नाबाद 164 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 17 छक्के शामिल रहे। उनके साथ देव लाकरा ने भी 39 गेंदों में 148 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए 4 चौके और 20 छक्के जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

जवाब में माउंट क्रिकेटर क्लब की टीम 20 ओवर में 213/6 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रणव राजवंशी ने 70 रन और युगल सैनी ने नाबाद 58 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। एन के खन्ना क्लब ने यह मुकाबला 139 रनों से जीत लिया। मोहक कुमार को उनकी शानदार पारी के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *