गोस्वामी गणेश दत्त क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का 51वां संस्करण 3 मई से
नई दिल्ली(संवाददाता)। दिल्ली के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित टूर्नामेंटो में शुमार गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट के 51वें संस्कार का शुभारम्भ रविवार 3 मई से संत हरचंद सिंह लोंगोवाला खेल परिसर, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, मोरिस नगर दिल्ली में अयोजित होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राकेश पावेरिया करेंगे। दिल्ली विश्व विद्यालय के खालसा कॉलेज के प्रधानचार्य प्रोफेसर गुरु मोहिंदर सिंह का सहयोग भी खास रहेगा। इसके अलावा डीडीसीए के पूर्व सचिव विनोद तिहारा, किमाती स्पोर्ट्स वर्क्स के अध्यक्ष किमाती लाल, स्पोर्ट्स सन दिल्ली के पवन कुमार गुरदित्ता, समाज सेवक सूरज सोढ़ी और पीएनबी के महाप्रबंधक ललित तनेजा इस मौके शामिल होंगें।