हर्ष त्यागी के हरफनमौला प्रदर्शन से नोएडा वंडर की शानदार जीत

हर्ष त्यागी के हरफनमौला प्रदर्शन से नोएडा वांडर की शानदार जीत
नई दिल्ली। दिल्ली रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी हर्ष त्यागी के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत नोएडा वांडर ने श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे चौथे ऑल इंडिया सुनील जैन मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की।
नोएडा वांडर ने रोहतक रोड जिमखाना को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतक रोड जिमखाना की टीम 33 ओवर में 196 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से श्रेष्ठ यादव ने 74 रन की आकर्षक पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। नोएडा वांडर की ओर से तरुण बिष्ट ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट 7 रन देकर हासिल किए, जबकि विवेक धामी ने 3 विकेट 23 रन देकर शानदार प्रदर्शन किया। हर्ष त्यागी ने भी 1 विकेट 23 रन देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा वांडर ने 31 ओवर में 198/6 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से हर्ष त्यागी ने नाबाद 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि मोहम्मद कैफ ने 55 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। गगन वत्स ने 25 रन का योगदान दिया।
अपने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए हर्ष त्यागी को “मेन ऑफ द मैच” चुना गया, जबकि रोहतक रोड जिमखाना के श्रेष्ठ यादव को “फाइटर ऑफ द मैच” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed