11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : पायनियर क्रिकेट क्लब की सोनेट क्रिकेट क्लब पर 5 विकेट से जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच विपुल शानदार 84 रन की पारी (42 गेंद 5 चौक व 8 छक्के) और कुशल पाल की 83 रन की परी तथा कपिल की 51 रन की बेहतरीन पारी के दम पर पायनियर क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में सोनेट क्रिकेट क्लब पर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कीl सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में 304 रन का स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए भव्या ने 94 रन की पारी और श्रेयांश माहेय ने 71 रन की पारी खेलीl पायनियर क्रिकेट क्लब के लिए रौनक डबास ने 53 रन देकर तीन विकेट, जय शर्मा ने 80 रन देकर तीन विकेट और बीआर ने 41 रन देकर 2 विकेट लिएl जवाब में पायनियर क्रिकेट क्लब ने 33 ओवर में 5 विकेट खोकर 306 रन बनाकर मैच जीत लियाl उसके लिए कुशाल पाल ने 83 रन, विपुल ने नाबाद 84 रन और कपिल ने 51 रन की पारियां खेलीl सोनेट क्रिकेट क्लब के लिए शौर्य सिंह ने 47 रन देकर तीन विकेट लिएl