श्रेयांश माही के शानदार शतक से तिलक नगर कोट्स क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली (संवाददाता)। श्रेयांश माही की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत तिलक नगर कोट्स ने 41वें ऑल इंडिया लक्ष्मण दास छाबड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेंट स्टीफन ग्राउंड, मोरी गेट पर खेले गए मुकाबले में तिलक नगर कोट्स ने रवि ब्रदर क्रिकेट क्लब को 45 रन से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक नगर कोट्स ने निर्धारित 40 ओवर में 353/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मेन ऑफ द मैच श्रेयांश माही ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 78 गेंदों में 136 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रमन कुमार ने 76 रन और ध्रुव कौशिक ने 38 रन बनाने के साथ 3 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। करण जवेरी ने 33 रन का योगदान दिया।
रवि ब्रदर क्रिकेट क्लब की ओर से तीशांत डाबला और ऋषि शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रवि ब्रदर क्रिकेट क्लब की टीम 38 ओवर में 307 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से धनंजय सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 105 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। सार्थक पाल ने 52 रन और शिवम भान ने 45 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
तिलक नगर कोट्स की ओर से निखिल पाल ने 4 विकेट 45 रन देकर और कार्तिक पाल ने 3 विकेट 65 रन देकर शानदार गेंदबाजी की।
मैच के बाद यूएसटी मेन ऑफ द मैच का अवार्ड श्रेयांश माही को मोहिंदर छाबड़ा जी ने प्रदान किया, जबकि कीमती फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड धनंजय सिंह को मोहिंदर छाबड़ा जी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed