ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट : ऐसेक्स क्रिकेट क्लब की 185 रन की जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ़ द मैच रिषित दहिया की शानदार 170 रन की पारी (80 गेंद, 22 चौके, 9 छक्के), मंथन भारद्वाज के 75 रन, धैर्य दत्ता के 51 रन व आरव राजपूत के 45 रन की परियों के दम पर ऐसेक्स फॉर्म्स क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंड़र-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में उदयभान क्रिकेट क्लब को 185 रन से हराकर बड़ी की तर्ज कीl ऐसेसक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 437 का विशाल स्कोर खड़ा कियाl जवाब में उदयभान क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर में 252 रन पर ही सिमट गईl उसके लिए विवान सोलंकी ने 52 रन, नमन ने 51 रन और वीरेंद्र ने 47 रन का योगदान दियाl ऐसेसक्स फार्म्स क्रिकेट क्लब के लिए रौनक दीक्षित ने 38 रन देकर 2 विकेट, कार्तिक चौधरी ने 40 रन देकर दो विकेट और नमन थोलिया ने 49 के दो विकेट लिएl उदयभान क्रिकेट क्लब के लिए अमन सैनी ने 54 रन देकर तीन विकेट हासिल कियेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *